Ad Code

UP: मुख्यमंत्री का बड़ा निर्णय, समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा निरस्त

विस्तार

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 11 फरवरी 2024 को आयोजित समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक) परीक्षा, 2023 की शनिवार को समीक्षा की गई। इस परीक्षा में कथित रूप से प्रश्न पत्र के कतिपय प्रश्नों के सोशल मीडिया पर वायरल होने के शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिसके संबंध में शासन द्वारा सर्व साधारण को परीक्षा को प्रभावित करने से संबंधित तथ्यों के साक्ष्य उपलब्ध कराए जाने की विज्ञप्ति निर्गत की गयी थी।

प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अपने एक्स अकाउंट में पोस्ट कर इस संबंध में ऐलान किया. उन्होंने बताया कि अब भर्ती के लिए पुनर्परीक्षा का आयोजन कराया जाएगा, जोकि 6 माह के भीतर ही होगी. उन्होंने लिखा कि, ‘उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 11 फरवरी 2024 को आयोजित समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक) परीक्षा, 2023 को निरस्त करने तथा आगामी 06 माह में इसे पुनः कराने के आदेश दिए हैं. परीक्षा की शुचिता से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा. युवाओं के दोषियों को ऐसी सजा दिलाएंगे, जो नजीर बनेगी.’


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Ad Code